Homeअन्तर्राष्ट्रीयसाेनिया गांधी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

साेनिया गांधी से मिले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

नई दिल्ली : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने शनिवार काे कांग्रेस की वरिष्ठ नेता साेनिया गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की। इस दाैरान मीडिया से बातचीत में उन्हाेंने कहा, “मैं जेल से बाहर आने के बाद सोनिया गांधी से नहीं मिला था, इसीलिए मैं उनसे मिलने आया था।” इस दाैरान झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी हुई। इस माैके पर झारखंड के मुख्यमंत्री सीएम हेमंत साेरेन की पत्नी कल्पना साेरेन भी माैजूद रहीं। मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने यहां पत्रकाराें से बातचीत में कहा कि पिछले दिनाें न्यायपालिका का बहुत मजाक उड़ाया गया। उन्हें खेद है कि अभी तक दिल्ली के मुख्यमंत्री जेल से बाहर नहीं आए। उन्हाेंने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही शेष मामलाें में जमानत मिल जाएगी।उन्हाेंने आगे कहा कि भारतीय बहुत सहिष्णु और सहयोगी हाेते हैं। वे तब तक बहुत सहन करते हैं, जब तक वे कर सकते हैं। जब उनसे सहन नहीं हाेता है, तब फैसला भी सुनाते हैं। कई माैकाें पर देश की जनता इसे साबित कर चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments