Homeझारखंडमहंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी जेएमएम। जोरदार प्रदर्शन …

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी जेएमएम। जोरदार प्रदर्शन …

रांची : बढ़ती महंगाई और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार, 7 मई को पार्टी की रांची जिला एवं महानगर समिति द्वारा जिला मुख्यालय के समक्ष एक विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

इन प्रमुख मुद्दों पर केंद्रित है प्रदर्शन
झामुमो ने केंद्र सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए मुख्य रूप से गैस सिलेंडरों के दामों में हुई वृद्धि को मुद्दा बनाया है:

छोटे गैस सिलेंडर: ₹261 की वृद्धि (गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों पर सीधा प्रहार)।

कमर्शियल सिलेंडर: ₹993 की भारी वृद्धि (छोटे व्यवसायियों, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों की कमर टूटी)।

पेट्रोलियम पदार्थों की कमी: बाजार में सीएनजी और एलपीजी की उपलब्धता में कमी और बढ़ती कीमतों पर चिंता।

‘गरीबों की थाली से छीनी जा रही रोटी’
झामुमो के रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि छोटे और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार ने मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा, “यह समय गरीबों की थाली से रोटी छीनने वाली सरकार के खिलाफ एकजुट होने का है।”

सुभाष चंद्र बोस पार्क में जुटेगा कार्यकर्ताओं का हुजूम
पार्टी के अनुसार, सुबह 11:30 बजे से कचहरी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस पार्क में धरना शुरू होगा। इस कार्यक्रम में झामुमो के सभी केंद्रीय पदाधिकारी और सदस्य। जिला और महानगर संयोजक मंडली के सदस्य। सभी प्रखंड और वार्ड समितियों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments