Homeबिहारसमृद्धि यात्रा में मधुरेंद्र का सैंड आर्ट बना मुख्य आकर्षण, मुख्यमंत्री ने...

समृद्धि यात्रा में मधुरेंद्र का सैंड आर्ट बना मुख्य आकर्षण, मुख्यमंत्री ने कहा धन्यवाद

सहरसा। बिहार समृद्धि यात्रा 2026 के तहत शुक्रवार को जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार की भव्य सैंड आर्ट कलाकृति पूरे आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण बन गई। शाहपुर स्थित निगम पार्क परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने समृद्ध बिहार की थीम पर एक विशाल सैंड आर्ट तैयार किया।जिस पर समृद्ध बिहार के शिल्पकार नीतीश कुमार अंकित था।कार्यक्रम के दौरान जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विभिन्न स्टालों का निरीक्षण करते हुए योजना शिलान्यास स्थल पर पहुंचे। तब उनकी नजर बालू से बनी अपनी ही भव्य तस्वीर पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक रुककर इस कलाकृति को निहारते रहे और मुस्कुराते हुए वहां मौजूद कलाकार मधुरेंद्र कुमार को धन्यवाद कहा। मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया वहां मौजूद लोगों के लिए खास क्षण बन गई।

विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने इस कलाकृति को तैयार करने में लगभग 15 घंटे की कड़ी मेहनत की। उन्होंने कोशी नदी की उजली बालू का उपयोग करते हुए लगभग 100 टन एक लाख किलोग्राम रेत से करीब 20 फीट ऊंची मुख्यमंत्री की मनमोहक तस्वीर बनाई। इस अद्भुत सैंड आर्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और यह समृद्धि यात्रा का प्रमुख आकर्षण बन गया।मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद भी बड़ी संख्या में लोग इस कलाकृति को देखने पहुंचे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी लेकर तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं, जिससे यह सैंड आर्ट तेजी से वायरल हो गई।

ज्ञात हो कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कई महत्वपूर्ण यात्राओ न्याय यात्रा, विकास यात्रा,धन्यवाद यात्रा,प्रवास यात्रा,विश्वास यात्रा,अधिकार यात्रा, संवाद यात्रा,निश्चय यात्रा,समीक्षा यात्रा,जल-जीवन-हरियाली यात्रा और समाज सुधार यात्रा के दौरान 50 से अधिक सैंड आर्ट बनाकर लोगों को जागरूक कर चुके हैं।इस अवसर पर कलाकार मधुरेंद्र कुमार ने अपनी कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध सहरसा, समृद्ध बिहार” का संदेश दिया। समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जनजागरूकता का संदेश दिया, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, सुपौल के डीएम दीपेश कुमार, एसपी हिमांशु सहित अन्य वरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कलाकार की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments