Homeक्राइमडायन बताकर महिला की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

डायन बताकर महिला की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

पश्चिमी सिंहभूम : कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडखोरी गांव में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार एक जून को शुरू गोप नामक महिला की डायन होने के संदेह में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और मृतका के पति के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ राफेल मुर्मू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपित पुड़वा उर्फ चोके सिंकु (33) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह पुराना आपसी विवाद था। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments