Homeझारखंडझारखंड के कई जिलों में औसत से अधिक हुआ तापमान

झारखंड के कई जिलों में औसत से अधिक हुआ तापमान

रांची : झारखंड में मार्च माह की शुरुआत में ही कई जिलों में तापमान औसत से अधिक पहुंच गया है।

मार्च माह के पहले हफ्ते में सबसे अधिक गर्मी डालटेनगंज और बोकारो में बढ़ी है। दोनों जिलों में औसत तापमान क्रमशः 8.40 और 8.50 बढ़ा है, जबकि राजधानी रांची में औसत तापमान 4.2 बढ़ा है और

चाईबासा का औसत तापमान 4.71 डिग्री बढ़ा है।

उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने इस माह के अंत तक राज्य में तापमान में 4-5 डिग्री के वृद्धि होने की आशंका व्यक्त की है। इससे मार्च में ही मई और जून जैसी गर्मी पड़ेगी।

इसका सीधा आम जन – जीवन पर पड़ेगा।

वहीं रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री, जमशेदपुर में 37.3, डालटेनगंज में 35.8, बोकारो में 33.8 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments