Homeझारखंडसड़क निर्माण के लिए बने कैंप पर उग्रवादी हमला

सड़क निर्माण के लिए बने कैंप पर उग्रवादी हमला

गुमला। जिले के बसिया में उग्रवादियों ने मंगलवार भोर चार बजे बसिया व सिसई प्रखंड को जोड़ने वाली सड़क निर्माण के लिए बनाये गये कैंप पर हमला किया। कई गाड़ियों के शीशे तोड़ डाले और कैंप में सो रहे कर्मचारियों को भी मारा-पीटा। बताया जाता रहा कि अहले सुबह 10 से 12 की संख्या में हथियारबंद उग्रवादी आये थे। लेवी की मांग को लेकर सिसई व बसिया सड़क का निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी और कैंप में खड़ी गाड़ियों पर हमला कर दिया। उस वक्त कई कर्मचारी सो रहे थे। उग्रवादियों के पहुंचने के बाद सभी की नींद टूट गयी। इसके बाद उग्रवादी सभी कर्मचारियों को घेरकर पीटने लगे। छह कर्मचारियों को चोट लगी है। बाकी कर्मचारी कैंप से भाग खड़े हुए। अभी तक कई फरार कर्मचारी कैंप में वापस नहीं लौटे हैं।

गुमला जिले के बसिया प्रखंड के पोकटा गांव के समीप विनोद जैन कंस्ट्रक्शन द्वारा पुल बनवाया जा रहा है। सड़क की लागत 60 करोड़ रुपये से अधिक की है। पुल का काम अधूरा है। उग्रवादियों ने 40 लाख रुपये लेवी की मांग की थी। लेवी नहीं मिलने के बाद मंगलवार की सुबह नारेकेला जंगल की ओर से उग्रवादी पुल निर्माण स्थल के समीप बने कैंप पर पहुंचे और हमला कर दिया। इधर, घटना की सूचना पर बसिया अनुमंडल के एसडीपीओ मो. नजीर, इंस्पेक्टर व थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल, घायल कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। सड़क निर्माण में लगे कर्मचारियों में दहशत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments