मंत्री नेहा तिर्की ने कांग्रेस प्रत्याेशी रमा खलखो के पक्ष में किया प्रचार

रांची। रांची नगर निगम चुनाव के दंगल में कांग्रेस ने मेयर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के पक्ष में पूरी ताकत झोंक दी है। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रचार अभियान में तेज होता जा रहा है। गुरुवार को मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने हटिया रेलवे मार्केट और वार्ड नंबर 50 के हुंडरू में जन संपर्क अभियान और चुनावी सभा में जनता से रांची की पहली महिला मेयर रहीं रमा खलखो के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

उन्होंने मतदाताओं से कहा कि मेयर के पद पर आखिर रमा खलखो ही क्यों बनें। इसको जानने और समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रमा खलखो शिक्षित, आंदोलनकारी, जिम्मेवार, मिलनसार और जनता व सुख-दुःख में हमेशा खड़ी रहने वाली नेत्री है। आज रांची शहर में जो कुछ भी काम दिख रहा है वो उन्हीं के कार्यकाल के समय का है। सुंदर और विकसित बनाने का विजन है। ये चुनाव शहर की सरकार चुनने का है। इसके लिए पार्षदों के बीच बेहतर तालमेल और अधिकारियों को साथ लेकर चलने वाले जन प्रतिनिधि की जरूरत है। पूर्व की मेयर का कार्यकाल आपसी लड़ाई झगड़ा और अधिकारियों से खींचतान में ही व्यतीत हो गया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में धर्म-जाति और राजनीति से ऊपर उठकर एक ऐसे जन प्रतिनिधि को चुनने की जरूरत है जो समाज में एकता और शहर में शांति का पैगाम लेकर विकास की राह पर आगे बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *