Homeझारखंडअपराधियों ने सेंधमारी कर जेवर दुकान से 50 लाख की जेवर की...

अपराधियों ने सेंधमारी कर जेवर दुकान से 50 लाख की जेवर की चाेरी

कोडरमा। जेवर दुकान के मालिक अशोक भदानी ने बताया कि वह बीते मंगलवार से ही दुकान बंद कर जमशेदपुर में रह रही अपनी बेटी के पास नाती के छठी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गए थे। शनिवार को जब वह झुमरीतिलैया आए और दुकान खोलने गए तो दुकान खोलते ही उन्होंने देखा की दुकान के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। वहीं दुकान के पश्चिमी दिशा के दीवार में सेंधमारी की हुई थी। इसके बाद उन्होंने जब जांच की तो पाया कि दुकान में रखे सारे सोने और चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि दुकान में करीब 50 लाख रुपये के जेवरात थे, जो गायब हैं। वहीं उन्होंने बताया कि उनके दुकान में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ है। उल्लेखनीय है कि अशोक भदानी की दुकान के ठीक बगल में एक कबाड़ीनुमा दुकान है जो बरसों से बंद पड़ा है और उसी दुकान में प्रवेश कर चोर उनके दुकान की दीवार में सेंधमारी कर उनके दुकान में प्रवेश कर गए। घटना की सूचना मिलने पर तिलैया पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है की चोरी किस दिन हुई है। दुकान पिछले चार-पांच दिनों से बंद थी तो यह बताना स्पष्ट नहीं होगा कि चोरी की घटना किस दिन घटित हुई है। जिस जगह दुकान स्थित है उसके ठीक बगल में झंडा चौक है, जहां 24 घंटे पुलिस का पहरा रहता है। इसके बाद भी अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में भय और आक्रोश है। झुमरीतिलैया शहर के झंडा चौक स्थित शिवम ज्वेलर्स नामक जेवर की दुकान से अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments