Homeझारखंडरांचीरांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली

रांची में बदमाशों ने पंचायत मुखिया को मारी गोली

रांची : नामकुम थाना क्षेत्र में बदमाशों ने गुरुवार को एक पंचायत मुखिया को गोली मारकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल मुखिया को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने नामकुम के हाहाप पंचायत के मुखिया नन्हे कच्छप को अरविंद टेक्सटाइल के पास गोली मारकर फरार हो गए।

ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पूरे मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

थाना प्रभारी ब्रह्मदेव प्रसाद ने बताया कि मुखिया का अपने गांव में ही जमीन बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बंटवारे के विवाद को लेकर ही मुखिया पर फायरिंग की गई है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान भी हो गई है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments