Homeखेलदिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी को तैयार मिचेल स्टार्क

दिल्ली कैपिटल्स के लिए वापसी को तैयार मिचेल स्टार्क

नई दिल्ली। स्टार्क जनवरी से कोहनी और कंधे की चोट के कारण मैदान से बाहर चल रहे थे। उन्होंने इससे पहले एशेज सीरीज के सभी पांच टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के लिए पांच मैच भी खेले थे। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार्क भारत पहुंचकर धीरे-धीरे अपनी फिटनेस और वर्कलोड बढ़ाएंगे और 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल सकते हैं। आईपीएल के शुरुआती चरण से उनकी गैरमौजूदगी को लेकर विदेशी खिलाड़ियों की प्रतिबद्धता पर सवाल उठे थे। इस पर स्टार्क ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, “भारतीय मीडिया में कुछ लोगों द्वारा दिए जा रहे विचारों और बयानों के बावजूद, मैं इस समय अपने कंधे और कोहनी की चोट से उबरने और उसे संभालने की प्रक्रिया में हूं। ऑस्ट्रेलियाई समर के दौरान मुझे इसकी गंभीरता का पूरा अंदाजा नहीं था। इन लोगों ने आईपीएल में भागीदारी को लेकर कई कड़े बयान दिए हैं और खिलाड़ियों के बारे में गलत जानकारी को तथ्यों की तरह पेश किया है। ऐसा भी दावा किया गया है कि वे मेरे शरीर को मुझसे बेहतर जानते हैं।” पिछले सीजन में स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लेकर तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई की थी। वर्तमान सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने छह मैचों में तीन जीत और तीन हार के साथ अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल किया हुआ है। स्टार्क की वापसी से टीम के गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति दे दी है और वह 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में उपलब्ध रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments