Homeझारखंडजनता को परेशान करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे: विधायक

जनता को परेशान करने वाले अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे: विधायक

खूंटी : विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या हो तो वह किसी भी समय मुलकात कर सकता है या फोन से इसकी जानकारी दे सकता है। सभी लोगों की समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

विधायक मंगलवार को तोरपा प्रखंड की सुंदारी पंचायत के बिसुनपुर और पाकरटोंली गांव में आयोजित ग्रामसभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने कहा कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी परेशान करता है या काम नहीं करता है, तो इसका सूचना आप दें। वैसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि गांव वालों को बेवजह दौड़ाने और परेशान करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।

मौके पर ग्रामीणों ने विधायक को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। इस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि उनका समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments