नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “देर आए, दुरुस्त आए।” उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस मामले में जल्द ही उचित निर्णय लेंगे।
छात्र आंदोलन खत्म करने पर दी बधाई
शनिवार को डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन समाप्त करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी और अब उम्मीद है कि शिक्षा क्षेत्र में जल्द सकारात्मक माहौल बनेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय शिक्षा जगत में शांति स्थापित होनी चाहिए और छात्रों को अपने उज्ज्वल भविष्य एवं प्रगति के लिए बेहतर अवसर मिलना चाहिए।


