HomeBreaking Newsधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का...

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री की सलाह पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर किया गया। इसके साथ ही शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को सौंपा गया है।

प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी

प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उन्होंने 30 मई 2019 को पहली बार केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय उन्हें संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्रालय का प्रभार दिया गया था।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र से प्रह्लाद जोशी लगातार पांच बार सांसद चुने जा चुके हैं।

छात्र आंदोलन के बीच हुआ इस्तीफा

गौरतलब है कि नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का अभियान, जो शुरुआत में सामाजिक माध्यम पर व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ था, बाद में छात्र आंदोलन का रूप ले गया। सीजेपी ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत कई मांगें उठाई थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments