Homeझारखंडटाईगर के क्षेत्र में कोई लकड़बग्घा ना घुस पाए : हेमंत सोरेन

टाईगर के क्षेत्र में कोई लकड़बग्घा ना घुस पाए : हेमंत सोरेन

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साेमवार काे इंडी गठंबधन प्रत्याशी बेबी देवी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे वीर शहीद जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के नामांकन के आप साक्षी बने उसके लिए आपको नमन करता हूं। आज फिर से हमने इस डुमरी विधानसभा क्षेत्र को सेवा के लिए चुना है। बहुत सारे लोग इस चुनावी मैदान में है।

उन्हाेंने कहा कि आपने हर चुनाव में वोट डाला है। आपको चुनाव में बहुत बताने की जरूरत नहीं है। बड़े भाई जगरनाथ महतो इस दुनिया में नहीं है। किन हालातों में बेबी देवी जी ने चूल्हा से निकलकर जगरनाथ महतो के रास्ते को अपनाया है वो किसी से छिपा नहीं है। हमलोग वोट मांगने आये हैं लेकिन इस बार पूरे अधिकार के साथ वोट मांगने आए हैं। हमारे लिए बहुत बड़ा चुनौती भरा सरकार था। पांच साल में हमलोगों ने उतार-चढ़ाव देखा।

उन्हाेंने कहा कि इस पांच साल में हमें बहुत बड़ी-बड़ी कीमत चुकानी पड़ी है। हमारे दो-दो मंत्री को शहीद होना पड़ा है। जगरनाथ महतो की वजह से डुमरी के लोग अमन चैन से सोता था। आज उनके अधूरे कामों को बेबी देवी ने राह दिखाया है। आज इनको हमलोगों ने मंत्री भी बनाया है। हम महिला दीदी से पूछने चाहते हैं कि इस राज्य की महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना पसंद आया है या नहीं। हमने ये संकल्प लिया है कि हमें और महिलाओं को मजबूत करना है। हमने ये तय किया है कि अगली बार फिर से सरकार बनाएंगे और इस राज्य की हर महिलाओं को एक लाख देंगे। दिसंबर से महिलाओं के खाते में ढाई हजार जाने लगेगा।

हेमंत साेरेन ने कहा कि बहुत सारे लोग चुनावी मैदान में है। लकड़बग्घे की तरह इनको नोचने में लगे हैं। ध्यान रखिएगा ये जगरनाथ महतो का क्षेत्र है। उनके परिवार जनों की रक्षा हमने की है। इनको मंत्री बनाया है। क्षेत्र में इनकी रक्षा आपलोगों की जिम्मेदारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी नहीं डरा है। भाजपा के सामने तो हम झुके नहीं है तो इन छोटे-छोटे लोगों के सामने क्या झुकेंगे। आप बेबी देवी जी को आशीर्वाद दीजिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments