Homeझारखंडजनता का मिल रहा विश्वास और समर्थन, जीत है सुनिश्चित : ममता

जनता का मिल रहा विश्वास और समर्थन, जीत है सुनिश्चित : ममता

रामगढ़। कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी के नामांकन रैली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में ममता देवी ने आजसू की उम्मीदवार को हराया था। ममता देवी की सदस्यता रद्द होने के बाद उनके पति चुनावी मैदान में थे। जो काफी कम मार्जिन से हारे।

इस बार के चुनाव में उस हार का भी पूरा बदला हम लेंगे। उन्होंने कहा कि ममता देवी रामगढ़ विधानसभा की सबसे प्रसिद्ध नेता है। जब उन्हें चुनाव लड़ने पर पार्टी ने विचार किया था, तब से ही विधानसभा क्षेत्र में सर्वे कराया गया था। सबसे अधिक प्रभावशाली और प्रसिद्ध नेता में ममता देवी का नाम आया था। लेकिन जब हाई कोर्ट ने उनकी सजा पर स्टे लगा दिया, तो पार्टी ने भी उन्हें चुनाव लड़ाने का मन बनाया। केशव महतो कमलेश ने कहा कि इस बार का चुनाव भारी बहुमत से जीतने वाले हैं।

डॉक्टर इरफान के साथ है पूरा कांग्रेस

सीता सोरेन पर डॉक्टर इरफान द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस डॉक्टर इरफान के साथ है। उन्होंने किसी के खिलाफ कोई अश्लील टिप्पणी नहीं की है। लेकिन इसके बावजूद अगर किसी की भावना आहत हुई है तो उन्होंने माफी भी मांगी है।

रामगढ़ की जनता का मिल रहा विश्वास और समर्थन

नामांकन के बाद ममता देवी ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि रामगढ़ के जनता का विश्वास और समर्थन उन्हें मिल रहा है। वह पिछले 8 सालों से रामगढ़ की जनता के बीच हैं। जब 2019 में चुनाव जीती थी उसके बाद भी लगातार जनता का काम वह कर रही थी। सदस्यता रद्द होने के बाद भी उन्होंने जनता का साथ नहीं छोड़ा। जनता पर उनका पूरा भरोसा है। पिछले 5 वर्षों में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन वह जनता के बीच से कभी नहीं हटी। नामांकन करने निकली है तो हजारों लोग उनके साथ यहां तक आए हैं। उनका यह विश्वास ही है जो मुझे चुनाव में जीत दिलाएगा। उन्होंने कहा कि किसान, युवा और महिलाओं के सम्मान के लिए उन्हें काम करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments