Homeझारखंडझारखंड की जनता का 176000 करोड़ रोकने वाली भाजपा को जनता सिखाएगी...

झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रोकने वाली भाजपा को जनता सिखाएगी सबक : गुलाम अहमद मीर

ईडी से डराना चाहती है भाजपा, लेकिन हो जाएगा टांय टांय फिस

रामगढ़। रामगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ममता देवी ने मंगलवार को अपना नामांकन दूसरे सेट में किया है। नामांकन रैली में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के कद्दावर नेता गुलाम अहमद मीर शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने सीधे भाजपा पर हमला का किया और कहा कि केंद्र सरकार ने झारखंड की जनता का 176000 करोड़ रूपया अपने पास रोक कर रखा है। उनको इसका पूरा खामियाजा चुकाना पड़ेगा। सुप्रीम कोर्ट के गाइडलाइन के बावजूद जनता को उसका पैसा नहीं मिला। उन्होंने आजसू और भाजपा गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें जनता का मिजाज समझ में आ गया है। सुदेश महतो अनाप-शनाप बक रहे हैं, लेकिन झारखंड की जनता ने पूरे बहुमत से एक बार फिर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

ईडी की दबिश हो जाएगी टांय-टांय फिस

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जिस राज्य में चुनाव होता है वहां सेंट्रल गवर्नमेंट ईडी की दबिश बढ़ा देती है। लगातार छापेमारी होती है। झारखंड में भी ऐसी ही कार्रवाई हो रही है। लेकिन जब मामला कोर्ट में जाता है तो सब टांय टांय फिस हो जाता है। इनका भविष्य भी यही होने वाला है। पूरे 5 साल तक झारखंड सरकार को उथल-पुथल करने का प्रयास भाजपा ने किया है। लेकिन यहां का गठबंधन इतना मजबूत था कि वह कुछ बिगाड़ नहीं सके। भाजपा ने झारखंड के जनता के साथ छल किया है। यही वजह है की जेएमएम और कांग्रेस सरकार पर जनता को पूरा भरोसा है।

हिमंता ओल्ड कांग्रेसी हैं, सफाई से नहीं चलेगा काम

भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी हिमंता विश्वा शर्मा पर भी गुलाम अहमद मीर ने चुटकी ली है। उन्होंने कहा कि हिमंता अंदर से कांग्रेसी हैं। वह जिंदगी भर सफाई देंगे तो भी नहीं कम पड़ेगा। झारखंड में हिमंता कुछ भी बोले, जनता सुनने वाली नहीं है।

कांग्रेस की गारंटी पर जनता को है भरोसा

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि झारखंड के विकास का जिम्मा झामुमो और कांग्रेस की सरकार ने अपने हाथों में लिया है। कई मुद्दों पर काम हुआ है और कुछ मुद्दे जो बाकी रह गए हैं, उन पर आगे काम करना बाकी है। युवाओं और महिलाओं के साथ न्याय हो रहा है। कई विकास की योजनाएं यहां चल रही है। मईंया सम्मान योजना, किसानों के 2 लाख तक के ऋण को माफ करना, युवाओं को रोजगार देना हमारे प्राथमिकता है। जल्द ही हमारी गारंटी जनता के बीच होगी, जिस पर सबको पूरा भरोसा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments