पाकिस्तान ने भारत के 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को जारी किया वीजा

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग ने मंगलवार को बताया कि बैसाखी पर्व के अवसर पर भारत से 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को वीज़ा जारी किए गए हैं, ताकि वे 10 से 19 अप्रैल 2026 तक पाकिस्तान में आयोजित होने वाले वार्षिक धार्मिक समारोह में भाग ले सकें। उल्लेखनीय है कि खालसा साजना दिवस यानी बैसाखी के पवित्र अवसर पर हर वर्ष भारत से सिख श्रद्धालुओं के जत्थे पाकिस्तान स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन के लिए जाते हैं। इस यात्रा का आयोजन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा किया जाता है, जो श्रद्धालुओं की यात्रा और व्यवस्थाओं का समन्वय करती है। बैसाखी के अवसर पर पाकिस्तान ने इस वर्ष भारत के 2800 से अधिक तीर्थयात्रियों को वीजा जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *