Homeझारखंडकाउंटिंग की तैयारियां पूरी, मतगणना स्थल पर चाक चौबंद होगी सुरक्षा

काउंटिंग की तैयारियां पूरी, मतगणना स्थल पर चाक चौबंद होगी सुरक्षा

धनबाद। नगर निकाय चुनाव की मतगणना शुक्रवार को राजकीय पॉलिटेक्निक में सुबह 88 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना स्थल पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था है। मीडिया कर्मियों के लिए काउंटिंग के समाचार संकलन के लिए मीडिया कोषांग भी बनकर तैयार है।

धनबाद नगर निगम के मेयर और 55 वार्ड पार्षदाें के मतों की गिनती के लिए 11 काउंटिंग हॉल में 117 टेबल पर और चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षद के मतों की गिनती 4 काउंटिंग हॉल में 24 टेबल पर की जाएगी। सबसे पहले धनबाद नगर निगम के वार्ड 1, 6, 11, 16, 21, 26, 31, 36, 41, 46 और वार्ड 51 के मतों की गिनती प्रारंभ होगी। तत्पश्चात क्रमवार वार्ड की गणना की जाएगी।

धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 5 के लिए 11 टेबल, 6 से 10 के 11, 11 से 15 के 9, 16 से 20 के 10, 21 से 25 के 12, 26 से 30 के 12, 31 से 35 के 10 टेबल, 36 से 40 के 10, 41 से 45 के 10, 46 से 50 के 10 एवं वार्ड 51 से 55 के लिए 12 टेबल पर मतों की गिनती की जाएगी। वार्ड पार्षद और मेयर की गिनती एक साथ होगी, जबकि चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड 1 से 5, 6 से 10, 11 से 15 एवं 16 से 21 की गिनती 6 – 6 टेबल पर की जाएगी। यहां भी वार्ड पार्षद और अध्यक्ष की गिनती एक साथ होगी। हर टेबल पर काउंटिंग सुपरवाइजर तथा दो असिस्टेंट रहेंगे।

वहीं मतगणना को लेकर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस की ओर से जारी निर्देश के अनुसार विनोद बिहारी महतो चौक से बेकारबांध तक जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के सामान्य यात्री वाहन या निजी वाहन का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय मतगणना स्थल के आसपास भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

उक्त मार्ग पर केवल मतगणना कार्य में तैनात पदाधिकारी व कर्मी तथा उम्मीदवार व उनके अधिकृत एजेंट को आने की अनुमति रहेगी। सभी अधिकृत वाहन पॉलिटेकनिक मैदान में ही पार्क किए जाएंगे। सड़क पर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। यह व्यवस्था 27 फरवरी की सुबह 05 बजे से रात 08 बजे तक प्रभावी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments