HomeBlogराष्ट्रपति 15 को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रपति 15 को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगी शामिल

रांची।द्रौपदी मुर्मु 15 फरवरी को रांची दौरे पर आएंगी। वह बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में करेंगी। यह समारोह 15 फरवरी से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा। समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और बिरला ग्रुप के चेयरमैन भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी बीआईटी के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा दी गई। इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें बीआईटी मेसरा के शिक्षा, नवाचार और समाज के उत्थान में योगदान को उजागर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीआईटी मेसरा की स्थापना 1955 में हुई थी, और यह संस्था 70 साल पूरे होने के अवसर पर अपने प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments