Homeरांचीप्रियंका गांधी 22 मई को आएंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी...

प्रियंका गांधी 22 मई को आएंगी झारखंड, गोड्डा और रांची में करेंगी जनसभा

रांची : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव नेता प्रियंका गांधी 22 मई को झारखंड आएंगी। वे पहले इंडी अलायंस के प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन में गोड्डा में जनसभा करेंगी। इसके बाद वे रांची में इंडी अलायंस की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के समर्थन में लोवाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि प्रियंका की जनसभा में राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कल्पना सोरेन और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि प्रियंका गांधी पहले 21 मई को रांची आने वाली थीं लेकिन किसी कारणवश अब वो 22 मई को आएंगी। रांची लोकसभा सीट पर छठे चरण में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां यशस्विनी सहाय का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ से है। गोड्डा में एक जून को वोटिंग है। यहां इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रदीप यादव का मुकाबला भाजपा उम्मीदवार निशिकांत दुबे से है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments