Homeअन्तर्राष्ट्रीयराहुल गांधी ने मुंबई में धारावी चमड़ा उद्योग के श्रमिकों से ...

राहुल गांधी ने मुंबई में धारावी चमड़ा उद्योग के श्रमिकों से की मुलाकात

मुंबई : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मुंबई में धारावी चमड़ा हब का दौरा किया और चमड़ा उद्योग के श्रमिकों से बातचीत की। राहुल गांधी ने इन श्रमिकों को समस्याओं को समझने की कोशिश की।

राहुल गांधी आज दिल्ली से मुंबई पहुंचे तो मुंबई एयरपोर्ट पर महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ सहित तमाम कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राहुल गांधी धारावी में जाकर चमड़ा उद्योग से जुड़ी कंपनियों का दौरा किया और उनसे बातचीत की। राहुल गांधी ने एक कंपनी में जाकर चमड़े की बैग को भी सिया। इसके बाद एक चर्मकार के स्टुडियो में गए और स्टुडियो मालिक और श्रमिकों से चर्चा की। कांग्रेस नेता की इस यात्रा का उद्देश्य चमड़ा हब के कार्यबल के सामने आने वाली चुनौतियों को समझना था।

बता दें कि धारावी दुनिया के सबसे बड़े चमड़ा केन्द्रों में से एक है, जहां 20,000 से अधिक चमड़ा विनिर्माण इकाइयां हैं और एक लाख से अधिक श्रमिक कार्यरत है। राहुल गांधी का मुंबई में कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। आज रात को राहुल गांधी मुंबई के होटल में रुकेंगे। इसके बाद राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments