रांची। श्री महावीर मंडल, बड़ा तालाब रांची की वार्षिक बैठक में बुधवार को 2025 की कमिटी को भंग कर नई कार्यकारणी का गठन किया गया।
बैठक में अध्यक्ष रमेश केडिया को, जबकि सरंक्षक के रूप में राजीव रंजन मिश्रा को चुना गया।
बैठक में वर्ष 2026 श्री रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में मंडल के संरक्षक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि श्री महावीर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी अखाड़ा के अगुआ और खिलाड़ियों के लिए मंडल की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल के अन्य संरक्षकों में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी किशोर साहू, शमशेर आलम, रवि कुमार पिंकू, प्रणय कुमार, विनय सरावगी, प्रदीप तुलस्यान, रमेश सिंह, अशोक पुरोहित, शंकर दुबे, कैलाश केसरी, राजेश सिन्हा सनी को शामिल किया गया है।
इसके अलावा मंडल के संयोजकों में राम अनुज सिंह, गोपाल पारीक, लंकेश सिंह, अजय बथवाल और सुबोध मिश्रा को बनाया गया। इसके अलावा कार्यकारी अध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी और विशाल मिश्रा को मंत्री बनाया गया है।
साथ ही मंडल के कार्यसमिति में 21 सदस्यों को भी रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री महावीर मंडल की ओर से राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों के नेतृत्वकर्ताओं और अखाड़ाधारियों के लिए भी सम्मान समारोह का आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में कैलाश केसरी, राज किशोर, सुनील गुप्ता, ज्योति शंकर साहू, सोनू सिंह, विश्वजीत बोस, प्रकाश चंद्र सिन्हा, विजय कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
