Homeझारखंडअज्ञात युवक का जला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात युवक का जला शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

सिमडेगा। जिले के जलडेगा थाना क्षेत्र के टिनगिना पंचायत स्थित टिकरा जाने वाली सडक के किनारे एक गड्ढे से बुधधार काे अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास किया।

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। आज जब ग्रामीणों की नजर गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल से युवक के शव के पास से हेडफोन, चश्मा, माचिस, चप्पल और बोतल का ढक्कन बरामद किया गया है। वहीं आसपास के पत्थरों पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस घटनास्थल से मिले सामान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। साथ ही आसपास के ग्रामीणों और महुआ चुनने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल की बारीकी से जांच कर रही है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments