HomeBreaking Newsमुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बाबा आम्रेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने बाबा आम्रेश्वर धाम में की पूजा-अर्चना

खूंटी। झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार रविवार को अपनी पत्नी के साथ प्रसिद्ध तीर्थस्थल बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयंभू भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उनके आगमन पर धाम प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया।

पूजा-अर्चना के दौरान मुख्य सचिव ने भगवान भोलेनाथ को 35.5 किलोग्राम का नागदेव अर्पित किया। इसके बाद उन्होंने धाम परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर धाम प्रबंध समिति ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित भी किया।

पर्यटन विकास पर दिया जोर

धाम परिसर का भ्रमण करने के बाद मुख्य सचिव ने वहां की प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाबा आम्रेश्वर धाम आस्था के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है और ऐसे धार्मिक स्थलों को बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बाबा आम्रेश्वर धाम के निकट बनई नदी पर उच्चस्तरीय पुल के निर्माण को लेकर राज्य सरकार गंभीर है और इस दिशा में शीघ्र पहल की जाएगी। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

जिला महोत्सव आयोजित करने की मांग

धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य सचिव ने मुख्य यजमान के रूप में भगवान भोलेनाथ को नागदेवता अर्पित किया। समिति की ओर से राज्य सरकार से बाबा आम्रेश्वर धाम में जिला महोत्सव आयोजित कराने की मांग भी की गई, ताकि धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिल सके।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव, महामंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष आनंद वर्मा, उपेंद्र कश्यप, श्रीपाल जैन, परिमल घोष, जगदीश नाग, महेंद्र भगत, कैलाश भगत, नरेंद्र अधिकारी सहित समिति के कई सदस्य, जिला प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments