HomeBlogगोला में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर...

गोला में जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग पर सड़क जाम। वीडियो देखें…

रिपोर्ट : सुजीत सिन्हा

रामगढ़। जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं को रद्द करने तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर रविवार को रामगढ़ जिले के गोला में सड़क जाम किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व राजीव जायसवाल ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं, इसलिए दोनों परीक्षाओं को रद्द कर निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यभर में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गोला में भी यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

सड़क जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मांग की कि परीक्षा प्रक्रिया में हुई कथित गड़बड़ियों की सीबीआई से जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

#रामगढ़, #जेपीएससी, #जेएसएससी

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments