Homeराष्ट्रीयभारतीय जहाज 'तबर' पर सवार हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दिया धन्यवाद

भारतीय जहाज ‘तबर’ पर सवार हुए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, दिया धन्यवाद

– रूसी नौसेना की 328वीं वर्षगांठ पर मुख्य परेड में भारत के नौसैनिकों ने बजाया बैंड- सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया

नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने आईएनएस तबर पर सवार होकर रूस के नौसेना दिवस परेड में भाग लेने वाले भारतीय नौसेना कर्मियों का अभिवादन किया। सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने पर रूसी नौसेना ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह जहाज 30 जुलाई तक रूस की यात्रा पर रहेगा। रूसी संघ की नौसेना की 328वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्य नौसेना परेड में भाग लेने के लिए भारतीय जहाज आईएनएस तबर 25 जुलाई को सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। यहां रूसी नौसेना के नाविकों ने भारतीय जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया। आईएनएस तबर ने 28 जुलाई को परेड में हिस्सा लेकर भारत का प्रतिनिधित्व किया।

मुख्य नौसेना परेड में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व वाइस एडमिरल तरुण सोबती और भारतीय नौसेना बैंड के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी किया। इस आयोजन ने भारतीय और रूसी नौसेना के बीच संबंधों को और मजबूत करने में योगदान दिया। रूसी नौसेना दिवस समारोह में दोनों नौसेनाओं के बीच भागीदारी, पेशेवर बातचीत और अभ्यास पासेक्स का आयोजन शामिल है।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सेंट पीटर्सबर्ग की नौसेना परेड में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस तबर पर सवार हुए। भारतीय नौसेना के नाविकों को बधाई देते हुए पुतिन ने भारतीय नाविकों को रूसी परेड में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया। भारतीय जहाज की यह रूस यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करती है, जो नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन पर आधारित है। यह यात्रा भारत सरकार की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की नीति के अनुरूप है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments