Homeअन्तर्राष्ट्रीयसीवान को 415 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सम्राट चौधरी

सीवान को 415 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे सम्राट चौधरी

सीवान। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 16 जून को सीवान जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित पपौर पंचायत पहुंचेंगे। यहां वे सात निश्चय योजना-3 के तहत आयोजित ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ सहयोग शिविर में भाग लेते हुए जिले को 415.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आयोजित इस सहयोग शिविर में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान वे जिले की कुल 44 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

44 योजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री 178.38 करोड़ रुपये की 18 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जबकि 236.80 करोड़ रुपये की 26 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इस तरह कुल 415.18 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

इन परियोजनाओं से जिले में बुनियादी ढांचे, जनसुविधाओं और विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

20 विभागीय स्टॉलों का करेंगे निरीक्षण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 20 स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे। इन स्टॉलों में जीविका, स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, पंचायती राज, समाज कल्याण, ऊर्जा, परिवहन, सहकारिता, उद्योग, खेल और वन विभाग समेत कई विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी प्रदर्शित की जाएगी।

जनसभा को भी करेंगे संबोधित

स्टॉलों के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री पपौर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी लोगों के साथ साझा करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments