रामगढ़ : रामगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार कार्रवाई हो रही है। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के निर्देश पर बुधवार को खनन विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। खान निरीक्षक, राहुल सिंह ने बताया कि गोला प्रखंड के बरलंगा थाना के हारूवेडा रेलवे फाटक के पास से पकड़े गये एक हरा रंग का ट्रैक्टर की जाँच की गई। जाँच के क्रम में उपरोक्त बालू लदे ट्रैक्टर वाहन के डाला पर लगभग 100 घनफीट बालू लदा पाया। ट्रैक्टर के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं पाया गया। जिससे स्पष्ट हुआ कि उक्त ट्रैक्टर वाहन के मालिक एवं अज्ञात चालक द्वारा उपरोक्त ट्रैक्टर वाहन के माध्यम से अवैध रूप से बालू का उठाव कर परिवहन कार्य किए जाने से सरकार को राजस्व की क्षति हुई है। इस मामले में ट्रैक्टर के मालिक तथा अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपति की चोरी, खनन राजस्व का क्षति के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
