Homeझारखंडरांचीदुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ा तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात

दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ा तालाब में एसडीआरएफ की टीम तैनात

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के लिए बड़ा तालाब में रविवार को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरए) की टीम तैनात की गई है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। डीएसपी ने मौके पर पहुंच कर बड़ा तालाब का निरीक्षण भी किया, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हो।

विसर्जन जुलूस को लेकर राजधानी रांची सहित शहर के अन्य डैम और तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। रांची नगर निगम क्षेत्र में चार स्थलों पर मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। सभी विसर्जन स्थलों पर नाव, नाविक और गोताखोरों की व्यवस्था करने का निर्देश जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को दिया गया है। विसर्जन के दौरान सभी पूजा समितियों को विशेष रूप से अलर्ट रहने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments