Homeअन्तर्राष्ट्रीयसिलीगुड़ी से मध्यग्राम तक फैली सनसनी, भाजपा नेता के करीबी की हत्या...

सिलीगुड़ी से मध्यग्राम तक फैली सनसनी, भाजपा नेता के करीबी की हत्या ने बढ़ाया तनाव

सिलीगुड़ी। बुधवार रात घटना के समय चंद्रनाथ रथ सरकारी गाड़ी से मध्यग्राम स्थित अपने फ्लैट लौट रहे थे और सिलीगुड़ी के विधायक शंकर घोष फोन पर उनसे बात कर रहे थे। अचानक गोली की आवाज सुनकर वे सन्न रह गए। बाद में एक अनजान व्यक्ति ने फोन उठाकर बताया— सर को गोली मार दी गई है। इस घटना के बाद अस्पताल में भारी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे, जिनमें स्वपन दासगुप्ता सहित कई विधायक शामिल थे। राज्य पुलिस के डीजी ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे राजनीतिक माहौल में तनाव है। इसे राजनीतिक साजिश या संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं, शुभेंदु अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सिलीगुड़ी से जुड़ी एक सनसनीखेज और बेहद दर्दनाक घटना ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments