Homeझारखंडशिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, भूमि दानकर्ता दंपती सम्मानित

शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न, भूमि दानकर्ता दंपती सम्मानित

हजारीबाग। मटवारी स्थित कुम्हार टोली दुर्गा स्थान में मंदिर निर्माण समिति सनातन मंडल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह शिव पुराण कथा का समापन पूर्णाहुति, नगर भ्रमण, भव्य भंडारा और सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ।

भूमि दानकर्ता दंपती का हुआ सम्मान

समारोह में शिव परिवार मंदिर निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले समाजसेवी टिकाधर प्रजापति और उनकी धर्मपत्नी विजवा देवी को फूल-माला, शॉल और चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दंपती ने कहा कि उनकी भूमि पर भगवान शिव का मंदिर स्थापित होना उनके लिए सौभाग्य और गर्व की बात है।

एक परिसर में स्थापित हुए तीन मंदिर

मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने बताया कि भूमि दान के कारण एक ही परिसर में शिवालय, दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर की स्थापना संभव हो सकी है। इससे श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की सुविधा मिलेगी। समिति ने इसे क्षेत्र के धार्मिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

भक्तिमय माहौल में हुआ समापन

टिकाधर प्रजापति के पुत्र आनंद कुमार सहित महेंद्र प्रजापति, रवि कुमार, गोपी प्रजापति, डॉ. जितेंद्र प्रसाद, मीना देवी, प्रीति देवी, नीलम देवी, वीणा प्रसाद और स्मिता कुमारी समेत अन्य लोगों ने कहा कि यह मंदिर आने वाले समय में क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा।

कार्यक्रम में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष दुर्गेश प्रजापति, सचिव कुलेश्वर कुमार पंडित, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, संरक्षक किशोर प्रजापति, महेश ठाकुर, शिबन प्रजापति सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments