Homeअन्तर्राष्ट्रीयहरियाणा चुनाव परिणाम पर बोले शुभेंदु, "बटेंगे तो कटेंगे की गंभीरता को...

हरियाणा चुनाव परिणाम पर बोले शुभेंदु, “बटेंगे तो कटेंगे की गंभीरता को सनातनियों ने अच्छी तरह से समझ लिया”

कोलकाता। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की लगातार तीसरी बार सरकार बनने को लेकर पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने खुशी जाहिर की है। शुभेंदु ने कहा है कि हरियाणा के सनातनियों ने “बटेंगे तो कटेंगे” जैसे नारों की गंभीरता को समझते हुए सही निर्णय लिया है। मंगलवार दोपहर बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव का परिणाम स्पष्ट होते ही साेशल मीडिया पर पाेस्ट किया। इसमें शुभेंदु अधिकारी ने पाेस्ट में लिखा कि सनातनी बटेंगे तो कटेंगे जैसे नारों की गंभीरता को समझ चुके हैं और सही निर्णय लिया है। शुभकामनाएं।

उल्लेखनीय है कि 90 सीटों वाली हरियाणा विधानसभा में भाजपा 50 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जबकि, कांग्रेस 35 सीटों पर आगे है। बाकी पांच सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बढ़त बनाए रखी है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इस अंतर को पाटना मुश्किल है और राज्य में सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत है जिस आंकड़े काे भाजपा पार कर चुकी है। हरियाणा के इतिहास में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब कोई पार्टी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments