Homeझारखंडसुदिव्य कुमार ने साइकिल रैली को किया रवाना

सुदिव्य कुमार ने साइकिल रैली को किया रवाना

रांची। खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि हमारे पुरखों, जिन्होंने अलग राज्य के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, उनके प्रयासों के कारण आज हम झारखंड को एक युवा और प्रगतिशील राज्य के रूप में देख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड के हर गांव और हर व्यक्ति तक विकास और समृद्धि का संदेश पहुंचाना है। सरकार का उद्देश्य एक समृद्ध, विकसित और मजबूत झारखंड बनाना है। यह साइकिल रैली बापू वाटिका, मोरहाबादी मैदान, रांची से प्रारंभ होकर लतरातु डैम (रिसोर्ट) तक जाएगी। 14 नवम्बर को प्रतिभागी लतरातु से रांची के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते हुए खूंटी जिले में रात्रि विश्राम करेंगे। 15 नवम्बर को रैली खूंटी से भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू पहुंचेगी, जहां श्रद्धांजलि अर्पित कर रैली का समापन किया जाएगा। इस साइकिल रैली का उद्देश्य झारखण्ड के छिपे हुए पर्यटन स्थलों को लोगों तक पहुंचाना और राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देना है। झारखंड स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को रांची में राज्य सरकार की ओर से ”नो योर टूरिस्ट पैलेस” के तहत साइकिल रैली को रवाना किया गया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मोरहाबादी के बापू वाटिका से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में युवाओं ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यह साइकिल रैली इसलिए भी खास है, क्योंकि यह सीधे धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु तक जाएगी। यह रैली झारखंड के संघर्ष और विकास यात्रा को दर्शाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments