Homeझारखंडदो कारों में टक्कर, तीन घायल

दो कारों में टक्कर, तीन घायल

पूर्वी सिंहभूम। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में मोहित शर्मा की पत्नी, दूसरी कार में सवार एक महिला और एक युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और युवक को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) भेजा गया, जबकि मोहित शर्मा की पत्नी को पास के अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहित शर्मा ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आई कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, “टक्कर इतनी तेज थी कि पल भर में एयरबैग खुल गए, जिससे हमारी जान बच गई।” साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब एग्रिको निवासी मोहित शर्मा अपनी पत्नी के साथ पुराने कोर्ट रोड की ओर से जेल चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बंगाल नंबर की टाटा टियागो कार ने उनकी गाड़ी को आमने-सामने टक्कर मार दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments