Homeझारखंडरांचीसंथाली ‘पारसी माहा’ और ओल चिकी शताब्दी समारोह का निमंत्रण देने मुख्यमंत्री...

संथाली ‘पारसी माहा’ और ओल चिकी शताब्दी समारोह का निमंत्रण देने मुख्यमंत्री सोरेन से मिला प्रतिनिधिमंडल

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन एवं जाहेरथान कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर को जमशेदपुर (दिशोम जाहेर, करनडीह) में आयोजित होने वाले 22वें संथाली ‘पारसी माहा’ तथा ‘ओल चिकी लिपि’ के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा, उसके सांस्कृतिक महत्व और संथाली भाषा-साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में इसकी भूमिका की भी जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान संथाली भाषा, साहित्य और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई तथा ऐसे आयोजनों को समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य सागेन हांसदा एवं शंकर हेंब्रम उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments