Homeक्राइमश्राद्धकर्म के लिए गांव गया था परिवार, बंद घर से 18 लाख...

श्राद्धकर्म के लिए गांव गया था परिवार, बंद घर से 18 लाख की चोरी

पूर्वी सिंहभूम। परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिवार पिता के निधन के बाद श्राद्धकर्म में शामिल होने बिहार के सिवान स्थित पैतृक गांव गया हुआ था। रविवार को जमशेदपुर लौटने पर चोरी की घटना का पता चला। सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

गोलपहाड़ी नया बस्ती निवासी रिंकी कुमारी सिंह के पिता का 22 जुलाई को निधन हो गया था। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य अंतिम संस्कार और श्राद्धकर्म में शामिल होने सिवान चले गए थे। घर कई दिनों से बंद था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया।

रविवार को परिवार के सदस्य छपरा-टाटानगर ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचे। घर पहुंचने पर बाहर का ताला तो सही मिला, लेकिन अंदर जाने पर कमरों के ताले टूटे हुए थे। जांच करने पर आलमारी भी टूटी मिली। आलमारी में रखे करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग दो लाख रुपये नकद गायब थे।

परिजनों ने तत्काल परसुडीह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

पीड़िता ने आशंका जताई है कि चोरी में किसी ऐसे व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, जिसे परिवार के गांव जाने और घर बंद रहने की जानकारी थी। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments