Homeअन्तर्राष्ट्रीयशुभेंदु सरकार का पहला बड़ा विस्तार, किन नेताओं की खुली किस्मत?

शुभेंदु सरकार का पहला बड़ा विस्तार, किन नेताओं की खुली किस्मत?

कोलकाता। मंत्रिमंडल विस्तार में 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री, तीन नेताओं को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री तथा 19 नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् और राष्ट्रीय गान के साथ हुई थी।

इन 13 नेताओं को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है-

1. दीपक बर्मन2. तापस राय3. डॉ. शंकर घोष4. मनोज कुमार उरांव5. अर्जुन सिंह6. गौरी शंकर घोष7. स्वपन दासगुप्ता8. जगन्नाथ चट्टोपाध्याय9. कल्याण चक्रवर्ती10. अजय पोद्दार11. शारद्वत मुखर्जी12. दुध कुमार मंडल13. अनुप कुमार दास

तीन विधायकों को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी दी गई है। ये हैं–

1. डॉ. इंद्रनील खान2. मालती रावा राय3. राजेश महतो

समारोह में 19 विधायकों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। ये हैं–

1. जुएल मुर्मू2. हरे कृष्ण बेरा3. आनंदमय बर्मन4. अशोक डिंडा5. नदियार चांद बाउड़ी6. विशाल लामा7. शांतनु प्रमाणिक8. मौमिता विश्वास मिश्रा9. उमेश राय10. पूर्णिमा चक्रवर्ती11. कौशिक चौधरी12. भास्कर भट्टाचार्य13. दिवाकर घरामी14. अमिया किस्कू15. कलिता माझी16. गर्गी दास घोष17. विराज विश्वास18. दीपंकर जाना19. सुमना सरकार।

शपथ ग्रहण समारोह में अधिकांश नेता पारंपरिक बंगाली परिधान धोती और कुर्ता में पहुंचे। कई नवनियुक्त मंत्री अपने परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और मंत्री अग्निमित्रा पाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंत्रिमंडल विस्तार में संगठनात्मक संतुलन, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और विभिन्न सामाजिक वर्गों को प्राथमिकता देने का प्रयास किया गया है। उत्तर बंगाल के विधायकों को अधिक जगह मिली है। सूत्रों के मुताबिक, विभागों का अंतिम आवंटन जल्द किया जाएगा। शपथ ग्रहण के बाद सभी मंत्री नवान्न पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इससे पहले 09 मई को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उनके साथ पांच मंत्रियों अग्निमित्र पॉल, दिलीप घोष, खुदीराम टुडू, निशिथ प्रमाणिक और अशोक कीर्तनीय ने भी शपथ ग्रहण की थी। पश्चिम बंगाल की नवनिर्वाचित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार के मंत्रिमंडल का सोमवार को पहला बड़ा विस्तार हुआ। लोक भवन में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर.एन. रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments