Homeझारखंडहोनी थी सगाई, युवती ने कर ली खुदकुशी

होनी थी सगाई, युवती ने कर ली खुदकुशी

कोडरमा। जिले के तिलैया थाना अंतर्गत तिलैया बस्ती के टीनवाटांड़ में बीती रात 19 वर्षीया युवती ने फंदे से लटकर खुदकुशी कर ली।

मृतका की पहचान शिपु कुमारी के रूप में की गई है। मृतका के पिता प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हर दिन की भांति शिपु खाना खाने के बाद सारा काम खत्म कर देर रात अपने कमरे में सोने चली गई।

इधर, गुरुवार की सुबह जब वे शिपु को उठाने के लिए उसके कमरे के पास गए तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने शिपु को कई बार दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वे घर के पिछले हिस्से में गए और खिड़की से झांककर देखा तो कमरे का नजारा देखकर वह सन्न रह गए। उन्होंने देखा कि उनकी बेटी कमरे के अंदर छत से लगे फंदे में दुपट्टे के सहारे झूल रही थी। इसके बाद वे घर के अंदर आए और उस कमरे के वेंटिलेशन को तोड़कर अपने छोटे बेटे को अंदर प्रवेश करवाया। इसके बाद उनके बेटे ने कमरे का दरवाजा खोला। उन्होंने पुत्री को फंदे से नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताते चलें कि मृतका की इसी वर्ष शादी होनी थी और सोमवार को उसकी सगाई भी होने वाली थी।

इधर, घटना के बाद जब मृतका का मोबाइल फोन ऑन किया गया तो उसमें उसकी एक लड़के से बातचीत का चैट देखने को मिला। उक्त चैट में लड़के की ओर से कई अश्लील बातचीत भी था। वहीं उक्त मैसेज के बीच में लड़के का एक ऑडियो भी दिखा, जिसमें वह शिपु को भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा था। लड़के के मैसेज में कहा गया है कि वह उसकी मां से सब कुछ बता देगा। परिजनों को संदेह है कि उक्त लडके की वजह से शिपु ने खुदकुशी की है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मृतका स्थानीय एक कॉलेज में कक्षा 11 वीं की छात्रा थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments