Homeझारखंडशुरू हुआ रमजान का पाक महीना, चांद का हुआ दीदार

शुरू हुआ रमजान का पाक महीना, चांद का हुआ दीदार

रामगढ़ : चांद का दीदार होने के बाद रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। रामगढ़ जिले में शनिवार के शाम लोगों ने चांद देखा। रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर का नौवां महीना है, जो शाबान के बाद आता है। यह इस्लाम धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस पवित्र महीने के दौरान, मुसलमान 30 दिनों तक रोजा रखते हैं। रमजान के दौरान रोजा रखना जरूरी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता है। साथ ही तामसिक चीजों से दूरी रखी जाती है। यह पवित्र अवधि कुरान पढ़ने, नमाज अदा करने और अच्छे कर्म करने पर जोर देती है।

इस्लाम में रमजान को एक पवित्र महीना माना जाता है, जो ईश्वरीय दया और आध्यात्मिकता का प्रतीक है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार, इसी पवित्र महीने के दौरान पैगंबर मुहम्मद को अल्लाह से कुरान की आयतें मिली थीं। यह महीना आध्यात्मिकता, अनुशासन और एकता को बढ़ावा देता है। माना जाता है कि रमजान के दौरान रोजे रखने से व्यक्ति का शरीर और आत्मा दोनों ही शुद्ध होते हैं। इसके साथ ही अल्लाह जीवन में बरकत प्रदान करते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments