माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज की व्याख्याता बिनीता सिन्हा की छठी पूण्यतिथि मनायी गई

सुजीत सिन्हा की रिपोर्ट

गोला (रामगढ़)। गुरुवार को माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज गोला की पूर्व व्याख्याता (इतिहास) बिनीता सिन्हा की छठी पुण्यतिथि सादगीपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर दिवंगत बिनीता के तस्वीर पर उनके पति सह् माँ छिन्नमस्ता इंटर कॉलेज के सचिव सुजीत सिन्हा ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत बिनीता सिन्हा के बारे में कहा कि वो काफी मृदुभाषी, मिलनसार एवं व्यवहारिक एवं शिक्षित महिला थी। उन्होंने कहा कि द्वेष, इर्ष्या एवं घमंड उनसे कोसों दूर था। यही सब उनके व्यक्तित्व को और निखारता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शैक्षणिक काल में छात्र/छात्राओं सें काफी घुलमिलकर दोस्ताना तरीके से पेश आती थी इसलिए उनकी कमी सबको काफी खलती है।

इस मौके पर उनको महाविद्यालय में श्रद्धांजलि देने वालों में आशीष कुमार मिश्रा, मनोज कुमार झा, भोला कुमार महथा, अशोक कुमार, असगर अली, मृतुंजय पोद्दार, शिवशंकर तिवारी, संजीव कुमार सिन्हा, महरु रजवार, दिलीप रजवार शामिल थे। साथ ही उनके निवास स्थान में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई उनमें दिवंगत बिनीता सिन्हा के श्वसुर अलख कुमार सिन्हा, पुत्र सौरभ सिन्हा, पुत्री स्नेहा सिन्हा (अधिवक्ता), आकाश बक्शी एवं अनमोल मिश्रा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदीप चन्द्र लाला, कुँवर कुमार बक्शी, अरुण कुमार बक्शी, अनुप कुमार सिन्हा, रविन्द्र कुमार सिन्हा, संजय बक्शी, सुमन कुमार सिन्हा, वरिष्ठ पत्रकार मनोज कुमार मिश्र, अशोक कुमार, प्रभात कुमार, पुष्पा लाला, रेणु मिश्रा सहित कई अन्य शामिल थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *