Homeझारखंडतत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा :...

तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा : हेमंत सोरेन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि भाजपा की तत्कालीन वाजपेयी सरकार ने हमारे वृहद झारखंड के अधिकारों को रौंदा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर रविवार को पोस्ट पर लिखा है कि वृहद झारखंड को अलग-अलग टुकड़ों में अन्य राज्य में रहने दिया। अब भाजपा झारखंड को टुकड़े-टुकड़े करना चाहती है। भाजपा सासंद संसद में बयान देते हैं कि संथाल को अलग कर देंगे।

सोरेन ने लिखा कि झामुमो और मेरे खून का एक-एक कतरा तब तक इनसे लड़ेगा, जब तक ये हार नहीं जाते। झारखंड एक था, एक है और एक रहेगा। राज्य की मंईयां ने तानाशाहों के खिलाफ उलगुलान का आह्वान कर दिया है। उन्होंने कहा कि झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम भगवान बिरसा मुंडा, भगवान सिदो-कान्हू के नाम पर होगा। अबुआ सरकार की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments