HomeBlogउत्पाद विभाग की बहाली में भाग लेने वाले युवक की हुई मौत

उत्पाद विभाग की बहाली में भाग लेने वाले युवक की हुई मौत

उत्पाद विभाग की बहाली में शासन व प्रशासन की लापावरवाही से घट रही हैं घटना – प्रदीप प्रसाद

हजारीबाग : हजारीबाग के पदमा में उत्पाद विभाग की बहाली को लेकर दौड़ हो रहा है जहां प्रतिदिन दौड़ में हजारों युवक भाग ले रहे हैं बीते सप्ताह दौड़ में भाग लेने वाले युवक की दौड़ के दौरान मौत हो गई थी l इसी तरह आज फिर एक होनहार 27 वर्षीय युवक गिरिडीह के मनिकाबाद निवासी सूरज वर्मा की मौत दौड़ के बाद हो गई l मृत युवक की मौत के बाद मृतक के शव को अन्यंतपरीक्षण के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज लाया गया l दौड़ में भाग लेने वाले युवक की मौत घटना की सूचना मिलते ही शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर अपनीं संवेदना व्यक्त किया। मौके पर भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने कहा कि राज्य के ऐसे होनहार युवक की मौत अत्यंत दुखदायी है आगे श्री प्रसाद ने कहा कि अपने परिवार के आँखो का तारा सूरज एक चमकता सितारा था, सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा सूरज पी टी एग्जाम पास कर चुका था, उसका जाना पूरे परिवार के लिए अत्यंत मुश्किल समय है, संकट की इस घड़ी मे उनके परिवार के साथ खड़ा हूँ। उन्होनें कहा कि झारखंड सरकार की लापरवाही से युवाओं की जा रही जान, असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है। जहाँ दौड़ हो रहा है, वहाँ पर एम्बुलेंस की उचित व्यवस्था की गई होती तो आज हमारे प्रतिभावान बच्चे जीवित होते , प्रदेश सरकार से हमारा आग्रह है कि इस तरह घटनाओं की तत्काल जाँच की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए उचित कदम उठाए। आश्रित परिजनों कों उचित मुआवजे का मांग करता हूं।
श्री प्रसाद ने पत्रकारों के माध्यम से अपील किया है की माननीय न्यायालय से भी निवेदन है कि इस मामले का स्वतः संज्ञान लें तथा पीड़ितों को न्याय दिलाएं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments