कचहरी परिसर की तीन दुकानों से हजारों की चोरी

खूंटी : खूंटी कचहरी परिसर स्थित तीन दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। दुकान का ताला तोड़कर चोर हजारों रूपये नगद लेकर फरार हो गए।

खास बात यह है कि जहां चोरी हुई, उसके ठीक बगल में जिला का जेल स्थित है और सभी दुकानें जेल गेट से महज कुछ ही दूरी पर हैं।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने कचहरी परिसर स्थित तीन दुकानों के शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और केवल नगदी पर हाथ साफ किया। दुकानों से किसी अन्य सामान की चोरी नहीं की गई है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि चोर सीधे पैसे को ही निशाना बनाकर आए थे।

प्रभावित दुकानदार सुधीर सिंह ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से दुकानदारी कर लगभग ढाई हजार रुपये बच्चों के लिए स्कूल ड्रेस खरीदने के जमा किए थे। लेकिन चोरों ने उनकी मेहनत की कमाई पर पानी फेर दिया।

दूसरे दुकानदार प्रमोद तोपनो ने बताया कि सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर से नगदी लगभग साढ़े पांच हजार रुपये थे जो गायब है, जबकि अन्य सामान सुरक्षित थे । इसी प्रकार एक अन्य दुकान कुंडू जेरॉक्स से भी लगभग ढाई हजार रुपये नगद चोर लेकर फरार हो गये।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस की टीम बुधवार को मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *