Homeझारखंडरांची के विभिन्न इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल

रांची के विभिन्न इलाकों में आज बिजली रहेगी गुल

रांची। राजधानी रांची में गुरुवार को विद्युत शक्ति उपकेंद्र (पावर सब स्टे्शन) पॉलीटेक्निक में मीटरिंग यूनिट लगाने से संबंधित कार्य किया जाएगा, जिसकी वजह से विद्युत शक्ति उपकेंद्र पॉलीटेक्निक से निकलने वाले 11 केवी के सभी फीडर की विद्युत आपूर्ति अलग-अलग समय में डेढ़ घंटे के लिए बाधित रहेगी। यह जानकारी बुधवार को बिजली विभाग की ओर से दी गई। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रांची के जिन इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी, उनमें 11 केवी मेन रोड में सुबह आठ बजे से 9.30 बजे तक, 11 केवी बासरटोली में सुबह 9.30 बजे से 11.00 बजे तक, 11 केवी सुजाता में सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक, 11 केवी चर्च रोड में दोपहर 12.30 बजे से दोपहर 2:00 तक और 11 केवी पथलकुदवा में दोपहर दो बजे से दोपहर 3.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments