Homeझारखंडरांचीरांची में इस बार गर्मी में नहीं  होगी पेयजल की समस्या

रांची में इस बार गर्मी में नहीं  होगी पेयजल की समस्या

रांची : गर्मी ने राज्य भर में दस्तक दे दी है। लगभग हर वर्ष गर्मियों में राजधानी रांची के लोगों को पेयजल की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसका कारण अपेक्षा के अनुसार बारिश का नहीं होना है। हालांकि इस बार मॉनसून की अच्छी बारिश होने से गर्मी में रांची के सभी डैम लबालब भरे हुए हैं। इससे इस वर्ष गर्मियों में यहां के लोगों को पेयजल की किल्लत नहीं होगी। राजधानी रांची के मुख्य तीन डैम धुर्वा डैम, गोंदा और गेतलसूद से राजधानी के पेयजल की जरूरत की पूर्ति होती है। रविवार को धुर्वा डैम में पेयजल का स्तर 2193 फिट 6 इंच है, जबकि पिछले वर्ष डैम का जलस्तर 2187 फिट 3 इंच था। पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष डैम में 6 फिट अधिक पानी है। यही स्थिति लगभग गोंदा और गेतलसूद डैम की भी है। इन दोनों डैम में भी पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

मालूम हो कि इस वर्ष बरसात में भारी बारिश होने से गोंदा डैम से दो बार पानी ओवरफ्लो हुआ था। इस संबंध में धुर्वा डैम के अधीक्षण अभियंता आनंद कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष डैम से पानी की राशनिंग नहीं होने की सम्भावना है, क्योंकि इस वर्ष डैम में पर्याप्त पानी मौजूद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments