Homeझारखंडसूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय...

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय चयन समिति गठित

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त व सूचना आयुक्तों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए नामों की अनुशंसा के लिए चयन समिति का पुनर्गठन किया है। मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन इसके अध्यक्ष होंगे जबकि सदस्य के रूप में नेता प्रतिपक्ष व अनुसूचित, जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री दीपक बिरुआ होंगे। कार्मिक विभाग ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की है और पूर्व की अधिसूचना को विलोपित कर दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments