झाप्रसे के चार अधिकारियों का तबादला

रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अफसरों का तबादला किया है। लातेहार के एसडीएम कौशल कुमार को दुमका का एसडीएम बनाया गया है। वहीं, दुमका के एसडीएम अजय कुमार रजक को लातेहार का एसडीएम बनाया गया है। पूर्वी सिंहभूम के अपर आयुक्त रोहित सिन्हा को नगर आयुक्त देवघर नगर निगम के पद पर स्थानांतरित किया गया है। जबकि देवघर के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) का अपर उपायुक्त के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने बुधवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *