Homeअन्तर्राष्ट्रीयअन्याय से परेशान जनता ने उप्र और अयोध्या में भाजपा के खिलाफ...

अन्याय से परेशान जनता ने उप्र और अयोध्या में भाजपा के खिलाफ वोट किया : अखिलेश यादव

लखनऊ : अयोध्या की जनता का मैं धन्यवाद देता हूं। उनका दु:ख दर्द आपने समय-समय पर देखा होगा। लोगों को मुआवजा नहीं दिया, अन्याय किया, इसीलिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कही। वे गुरुवार को दिल्ली में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर व्यवस्था तुरंत खत्म होनी चाहिए। बहुत से नौजवान जिनको रोजगार नहीं मिल पाया और वह फौज में जाना चाहते थे, उन्हें उम्र की छूट भी देनी चाहिए। जनता ने मुद्दों पर वोट दिया। सरकारें बना करती हैं, गिरा करती हैं, सब गिनती का सवाल होता है। संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र मजबूत होना चाहिए।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नेताजी रहते तो हमारे-आपके लिए, सबके लिए खुशी की बात होती। जहां कहीं भी नेताजी होंगे, उन्हें अच्छा लग रहा होगा कि समाजवादियों ने आज उत्तर प्रदेश में बहुत सीटें जीती हैं। इस दौरान विधायक अतुल प्रधान समेत अन्य पार्टी नेता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments