Homeझारखंडतोरपा पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य...

तोरपा पहुंचे टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, झामुमो कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

खूंटी। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो का शनिवार को तोरपा आगमन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वे अपने परिवार के साथ तोरपा पहुंचे थे। इस अवसर पर तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि मथुरा प्रसाद महतो का जनसेवा के प्रति समर्पण और संगठन को मजबूत बनाने में योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास, जनकल्याण और जनहित से जुड़े मुद्दों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, क्षेत्रीय विकास और जनसरोकार से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के विकास को गति देने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर जिला संगठन सह सचिव प्रदीप केशरी, सह सचिव मोजीर अंसारी, राहुल केशरी, अमीत बडिंग, प्रखंड अध्यक्ष रोबिन तोपनो, प्रखंड सचिव जेम्स आईंद, उपाध्यक्ष जयदीप तोपनो, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिशिर तोपनो, मुखिया बुधराम कंडुलना, मुखिया अंस्तसिया आईंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments