आश्रम में दो लोगों की गोली मारकर हत्या

रांची। झारखंड के चान्हो थाना क्षेत्र के चामा स्थित एक आश्रम में बुधवार देर रात दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह घटना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, रात करीब एक बजे कुछ हथियारबंद लोग आश्रम पहुंचे और राजेंद्र यादव को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोलीबारी की आवाज सुनकर महेश जब उसकी ओर बढ़ा, तो अपराधियों ने उसे भी गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। मृतकों की पहचान राजेंद्र यादव और महेश के रूप में हुई है, जो आश्रम में रह रहे थे। ग्रामीणों ने खून से लथपथ दोनों को देखा और पुलिस को सूचना दी। महेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजेंद्र यादव ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *